नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’…सुरेखा सीकरी का निधन, कई सीरियल और फिल्मों में किया है काम

By: RajeshM Fri, 16 July 2021 1:34:50

नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’…सुरेखा सीकरी का निधन, कई सीरियल और फिल्मों में किया है काम

छोटे और बड़े पर्दे दोनों पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुरेखा का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। इस खबर के बाद से टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सुरेखा के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी। सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। हेमंत का 2009 में निधन हो गया था। उनके एक बेटा राहुल है। कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद सुरेखा ने जब टीवी का रुख किया तो वे वहां भी छा गईं। उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ में ‘दादी सा’ की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बना ली।

‘बधाई हो’ फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवार्ड

सुरेखा ने तीन साल पहले एक्टर आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' में दादी दुर्गा देवी कौशिक का यादगार किरदार निभाया। इस रोल में भी सुरेखा ने लोगों का दिल जीता था। इस रोल के लिए सुरेखा को नेशनल अवार्ड मिला था। सुरेखा व्हील चेयर पर बैठकर राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले साल सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वर्ष 2018 में उन्हें पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।


किस्सा कुर्सी का फिल्म से किया था डेब्यू

सुरेखा ने थिएटर, फिल्मों और टीवी में काफी काम किया। साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। सुरेखा को बधाई हो सहित तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। उन्हें तमस (1988) और मम्मो (1995) फिल्म के लिए भी ये सम्मान मिला था। उनके खाते में एक फिल्मफेयर, 1 स्क्रीन और 6 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स भी हैं। सुरेखा सरफरोश, सरदारी बेगम, दिल्लगी, जुबैदा, रेनकोट, शीर कोरमा, घोस्ट स्टोरीज, देव डी जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं।

ये भी पढ़े :

# अब इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल, जानें-पंत के पॉजिटिव आने पर गांगुली का रिएक्शन

# वाह! छेड़ दिए दिल के तार…‘ये शाम मस्तानी’ पर शिखर और पृथ्वी में दिखी जोरदार ट्यूनिंग, Video वायरल

# मुंबई में भारी बारिश, बसों-ट्रेनों की आवाजाही पर असर; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

# श्रीलंका को तगड़ा झटका, कुशल परेरा सीरीज से बाहर, भारतीय टीम ने फ्लडलाइट में की प्रेक्टिस

# किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का बड़ा बयान- ऐसा लग रहा देश में जंग होगी; 5 सितंबर को बुलाई बड़ी पंचायत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com